जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: चंदवक(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। डोभी ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा चंदवक के अहिरौली गांव निवासी भूमिहीन दिव्यांग 55 वर्षीय कलपत्ति देवी आवास की मांग को लेकर चक्कर काट रहा है। वह अपने 17 वर्षीय दिव्यांग बेटे विजई प्रजापति को लेकर कई साल से ब्लाक के अलावा तहसील का चक्कर लगा कर थक चुकी है। बावजूद इसके अब तक कोई समस्या दूर नहीं हुई। खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...