Jaunpur News: आयुष्मान एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर लाखो के सामान चोरी
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में नहर के पास स्थित आयुष्मान एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोर कम्प्यूटर प्रिंटर और इन्वर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह एएनएम मीरा मौर्या सेंटर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा और गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे तथा कमरों में रखा सब सामान गायब था। एएनएम ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.