जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में महिला से आभूषण छीनकर फरार होने के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीने गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित एक मैरेज लान के समीप निवासी रेशमा बानों पत्नी फहद बीते शनिवार को अपने सोने-चांदी के आभूषणों की सफाई कराने नगर आई थीं। वापस घर लौटते समय एक युवक झपट्टा मारकर उनके आभूषण लेकर फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक सुनील वर्मा ने पुलिस टीम के साथ आजमगढ़ जनपद के फ...