जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी इंस्पेक्टर सदर ने क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेल्समैन को विशेष निर्देश भी दिया। सदर सर्किल की आबकारी इंस्पेक्टर देविका शुक्ला तथा आबकारी इंस्पेक्टर शाहगंज रीनू विश्वकर्मा ने मय टीम के शहर की जेसीज चौराहा, लाइनबाजार, जफराबाद, गोलवानाला,जगदीशपुर आदि दुकानों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने दुकान के पास मौजूद ग्राहकों से शराब के दाम की जानकारी भी लिया।दुकान पर रखे शिकायत पुस्तिका,लाइसेंस,स्टॉक रजिस्टर को देखा।कई देशी शराब के सेल्समैन को गन्दगी रहने पर फटकार लगाया।उन्हें हिदायत दिया कि अब गन्दगी मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।इसके अलावा सेल्समैन को ओवररेटिंग होने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की चेत...