जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: बरसठी। थाना क्षेत्र के कारो गहरपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक रील वायरल करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही अरुण और बसंतलाल बिंद ने शिकायतकर्ता के फोटो का कथित रूप से आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल कर फेसबुक पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Basti News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरुण और बसंतलाल बिंद के खिलाफ आई...