जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: खुटहन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने उसरौली गांव निवासी युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने और विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित आशीष राव पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करता है। इसका विरोध करते हुए पोस्ट करने से मना किया गया तो आरोपित ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...