जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद का खानापट्टी गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पिछले साठ वर्षों से ग्रामीण चकबंदी की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सड़क, खड़ंजा, नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव उन्हें हर दिन परेशान कर रहा है। विशेष रूप से गांव की टाड़ी निषाद बस्ती, गायघाट, अमिलहा तथा नकटावीर के समीप यादव बस्ती में रहने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहां के लोगों को मरीज चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी न होने के कारण जमीनों का बंटवारा और व्यवस्थापन अधर में लटका है, जिसके चलते सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य रुके हुए हैं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: आधे गांव में नही ही सकी चकबंदी गांव में पक्की सड़कों और नालियों की कमी के कारण बारिश में ...