जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को ब्लैक मेल कर उत्पीड़न करने के चलते किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के एक किशोर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी मंजू देवी पत्नी दिलीप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। कहा कि उक्त गांव निवासी अंकित पुत्र शिवकुमार बिंद हमारी नाबालिग पुत्री से दोस्ती करने के बाद उनको ब्लैक मेल करने लगा। जिसमें आजीज आकर किशोरी ने 10 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक की मौत के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपि...