Jaunpur News: आत्महत्या के मामले में पति समेत चार पर केस
जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मईडीह गांव की विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी मोहम्मद शमीम ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन वेवी की शादी वर्ष 2013 में मईडीह निवासी सुनील उर्फ फिरोज से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति सुनील उर्फ फिरोज, अनिल, उसके भतीजे तथा फूलपुर निवासी फाजिल भैंस, बकरी और बाइक की मांग को लेकर वेवी को लगातार प्रताड़ित करते थे। शिकायत के अनुसार प्रताड़ना से तंग आकर वेवी ने 22 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.