जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा में आत्मप्रकाश जनकल्याण सत्संग समिति के तत्वावधान में शिवमंदिर गौरा के पास चल रहे आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सत्संग समारोह का समापन गुरुवार की रात हो गया। समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन धन्य हो जाता है। इस दौरान भक्तों ने कथा वाचक आत्मानंद सरस्वती महाराज जी का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर संतोष कुमार बाबा, प्रमोद चंद, विनोद कुमार, राजकुमार, प्रवेश कुमार, धर्मेन्द्र गुप्ता, शीशवंश सिंह, पप्पू चौरसिया, धर्मेन्द्र जायसवाल अन्य तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...