Jaunpur News: आग से बचाव का पुलिस कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। थाना परिसर में अग्नि शमन दल की ओर से थाने के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया। एफएसएसओ आनंद प्रताप सिंह ने प्रारंभिक अग्नि दुर्घटना के संबंध में सभी महिला पुरुष कर्मियों को जानकारी दी। फायरमैन किसान सिंह अग्निशमन यंत्र द्वारा जलती आग को बूझाकर सभी पुलिसकर्मियों को दिखाया। कभी भी ऐसी विषम परिस्थिति में यंत्र के माध्यम से दुर्घटना को टालने का गुर सिखाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने भी यंत्र के माध्यम से आग नियंत्रित करने की ट्रेनिंग प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.