जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर (भाऊपुर) गांव में रविवार देर शाम मकान में लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे बाइक मैकेनिक 26 वर्षीय असलम पुत्र ताज मोहम्मद की सोमवार भोर में मौत हो गई। वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम गोपालापुर गांव स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के कमरे में रखी आधा दर्जन से अधिक बाइक आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग आशंका जताई जा रही है कि बाइकों में पेट्रोल होने के का...