Jaunpur News: आईआईटी बीएचयू में डोभी की बेटी सान्वी सिंह ने रचा इतिहास
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। डोभी ब्लॉक के विशुनपुर लेवरुआ गांव निवासी शशिप्रकाश सिंह की पुत्री सान्वी सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू) में आयोजित बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा सान्वी ने प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सान्वी ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा ऊंची कूद (हाई जंप) में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया। वहीं चक्र फेंक (डिस्कस थ्रो) प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। एक ही प्रतियोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.