Jaunpur News: असलहा लहराने का वीडियो वायरल, केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि 'हिन्दुस्तान अखबार' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि बरौली गांव निवासी विकास गौतम की 25 वर्षीय पत्नी आंचल गौतम का असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो के माध्यम से लोगों में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: महिला का असलहा लहराते वीडियो वायरल, केस दर्ज पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.