जौनपुर, नवम्बर 29 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश से असलहा लाकर तस्करी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने शनिवार को मछलीशहर थाना क्षेत्र के पूरा पवई नहर पुलिया के पास से दबोच लिया। आरोपी सुनील दुबे उर्फ रफ्तार पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस गिरोह के तीन सदस्यों को मछलीशहर पुलिस ने 25 अगस्त 2026 को मछलीशहर क्षेत्र से ही दबोचा था। तब आरोपियों के पास से कुल 12 असलहे बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को मछलीशहर पुलिस ने शिव प्रकाश, मन कामेश्वर ओर प्रियांशु शुक्ला को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से कुल 12 असलहा बरामद किया गया था। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि इस गिरोह का सरगना मिर्जापुर जिले के हरसाद थाना हलिया का निवासी सुनील दुबे है। उसी के इसारे पर ये लोग काम ...