Jaunpur News: अराजकतत्वों ने रास्ते को खोदकर किया अवरुद्ध
जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: मछलीशहर(जौनपुर), हिंदुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बिलोई गांव में आवागमन के रास्ते को रात में कुछ अराजकतत्वों के खोदकर अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को शिकायती पत्र देकर रास्ते को पुनः बनवाने तथा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों तक जाने वाले रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर 29 सितंबर 2026 को राजस्व टीम एवं पुलिस की मौजूदगी में रास्ते को समतल कराकर आवागमन के योग्य बनाया गया था। आरोप है कि इसके बाद बीती रात कुछ लोगों ने रास्ते में लगभग 5-6 फीट गहरी खुदाई कर उसे फिर से अवरुद्ध कर दिया।रास्ते पर राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा लगाए गए पिलर भी उखाड़कर फेंक दिए गए। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.