Jaunpur News: अमृत सरोवर पर कल होगा दीप प्रज्ज्वलन
जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: डोभी। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर यानी कल से 17 अक्तूबर तक डोभी विकासखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत बुधवार को सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान चंदवक ग्रामसभा स्थित अमृत सरोवर और लाभार्थियों के घरों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलन के जरिए ग्रामीणों को सेवा, सुशासन, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जाएगा। अभियान के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिला, किसान, गरीब और वंचित वर्ग को सरकार की योजनाओं से जोड़ना और आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामाजिक संकल्प को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.