जौनपुर, नवम्बर 4 -- डोभी खास की खेलकूद प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों ने लिया हिस्सा Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत डोभी खास की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को 11 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्री शिव महाविद्यालय हरिहरपुर और कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी और कूद की स्पर्धाएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह पटेल के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में नौ प्राथमिक और दो कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गईं। कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर...