जौनपुर, जुलाई 2 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर बुधवार शाम अनियंत्रित होकर वाहन पलट जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी जिलाजीत अपनी 30 वर्षीय पत्नी संगीता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार शाम अपनी निजी वाहन से सिकरारा क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। सिकरारा-शीतलगंज मार्ग पर बांकी गांव स्थित के.एन. सिंह इंटर कॉलेज के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अनियंत्रित होकर वाहन पलटा, महिला की मौत में कार सवार स...