Jaunpur News: अनियंत्रित पीकअप गड्ढे में पलटी, चालक घायल
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सराययूसुफ गाँव के निकट अनियंत्रित पीकअप सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली क्षेत्र के बरहता गाँव निवासी 24 वर्षीय चंदन पुत्र राम प्रसाद नगर में हुए भरत मिलाप के संपन्न होने के बाद अपनी पीकअप पर टेंट का सामान लादकर उक्त गाँव में पहुंचाने जा रहा था। मछलीशहर बरईपार मार्ग निर्माण कार्य के कारण उसकी पीकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित गड्ढे में पलट गई। पीकअप पलटने से चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को सी एच सी भिजवाया। जहाँ से चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.