जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाने के समीप मंगलवार की देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ट्रक जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा बाजार पार कर थाने के समीप पहुंचते ही वह सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अनियंत्रित कंटेनर पेड़ से टकराया, चालक की मौत बुधवार की शाम तक मृत चालक की पहचान नहीं हो ...