जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर), हिंदुस्तान संवाद। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिकरारा थाने के समीप मंगलवार देर रात अनियंत्रित कंटेनर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंटेनर जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रहा था। सिकरारा थाने के समीप पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर खड़े मिनी ट्रक में घुसा कंटेनर, नवविवाहित परिचालक की...