जौनपुर, सितम्बर 2 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी रही। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए सूर्यमणि यादव एडवोकेट, कंसराज यादव एडवोकेट और कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी।महामंत्री पद के लिए देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और विजय बहादुर यादव ने अपना पर्चा दाखिल किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए बृजेश यादव तथा सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए आशीष कुमार और रविंद्र कुमार यादव ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बार चुनाव में अध्यक्ष व मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तय नि...