जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के चुनाव की तिथियां शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने घोषित कर दी। इसके साथ ही संघ में सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। सहायक चुनाव अधिकारी गौरी शंकर मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीस वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि निर्धारित की गई है। मंत्री पद के लिए पंद्रह वर्ष, सहमंत्री के लिए दस वर्ष, उपमंत्री के दो पदों के लिए सात वर्ष तथा लेखा निरीक्षक के लिए पंद्रह वर्ष की विधि व्यवसाय अवधि जरूरी होगी। यह भी पढ़ें- Siwan News जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर 52 नामांकन पत्र दाखिल कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर भी चुनाव होगा। कुल सात पदों पर चुनाव होगा।न...