जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: मछलीशहर। स्थानीय विकास खंड के धरमूपुर (बरईपार) गांव निवासी वरिष्ठ तहसील अधिवक्ता राजबहादुर यादव का गुरुवार को जौनपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को सुबह अधिवक्ता के निधन पर तहसील अधिवक्ताओं ने शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। जिसमें अधिवक्ताओ ने मृतक अधिवक्ता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री आलोक कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, इंदु प्रकाश सिंह, रघुनाथ प्रसाद, आरपी सिंह, जयशंकर यादव, रामसिंह यादव, भरत लाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: वरीय अधिवक्ता को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...