जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: मछलीशहर। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ज्योत्सना सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को वार्ता के बाद न्यायिक कार्य के बहिष्कार को समाप्त कर दिया। अधिवक्ता 23 जुलाई से न्यायिक कार्य से विरत थे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (न्यायिक) से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। बार और बेंच के बीच हुई वार्ता में उपजिलाधिकारी ने मांगों के समाधान का आश्वासन देते हुए भविष्य में संवादहीनता से बचने तथा आपसी सहमति से समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने अधिवक्ताओं की मांगें बिंदुवार रखीं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: तहसील बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार वार्ता में वरिष्ठ अधिवक्त...