जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: मछलीशहर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छनेहता गांव निवासी तहसील अधिवक्ता राजकुमार राय ने अपनी भूमिधरी भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिला और कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए राजस्व टीम गठित करने, जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, आरपी सिंह, सुरेंद्र मणि शुक्ला, भरत लाल यादव, विनय कुमार पांडेय, प्रेम बिहारी यादव, सतीराम यादव, विकास यादव, लालजी यादव और नंदलाल यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...