जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। कवि, लेखक, अनुवादक, संस्कृतिकर्मी अजय कुमार की स्मृति दिवस पर के मौके पर 12 जुलाई को 'राग जौनपुरी' का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम हिन्दी भवन के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में अजय कुमार की किताब 'राग जौनपुरी' पर परिचर्चा के साथ-साथ कवि सम्मेलन-मुशायरा होगा। हिंदी भवन के अध्यक्ष अपल कुमार और मंत्री धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि पहले सत्र में 12 बजे से 'राग जौनपुरी-इतिहास, समाज और संस्कृति'पर परिचर्चा होगी। दूसरा सत्र अपराह्न तीन बजे कविसम्मेलन व मुशायरे का होगा। इसमें हिंदी-उर्दू कवि व शायर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इनमें कौशल किशोर, अहमद निसार, इबरत मछलीशहरी, धीरेन्द्र पटेल, रूपम मिश्र, प्रतिमामौर्य, अहमद हफीज, प्रभात, आलम ग़ाज़ीपुरी, विभा तिवारी, अजय विक्रम सिंह, आरपी सोनकर,असीम मछलीशहरी, मोनिस जौ...