जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में बिजली व्यवस्था प्रभावित होती नजर आ रही है। बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, उसमें भी बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सिंचाई के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह कहीं दस दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है तो कहीं अघोषित कटौती और ओवरलोड के चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित 18 घंटे के बजाय सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बिजली की कटौती से हाल बेहालट्रांसफार्मर की समस्या हिसं. खुटहन: क्षेत्र के जौकाबाद गांव का 250 केवीए और हैदरपुर गांव का 10 केवीए ट्रांसफार्मर पांच जुलाई को जल गया था। दोनों गांवों में पिछले दस दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर ...