जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार रात जलसे का आयोजन हुआ। इसमें नातिया कलाम पेश किए गए और वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। जलसे की शुरुआत कारी जलालुद्दीन बरकाती के कुरान पाठ से हुई। मौलाना हाशिम कानपुरी, मौलाना अहमद रजा समेत अन्य वक्ताओं ने तकरीर पेश की। उन्नाव के गुलाम नूरे मुजस्सम, झारखंड के शरफुद्दीन और मौलाना हामिद रजा ने नातिया कलाम पेश किया। जलसे की सदारत मौलाना सैयद आलमगीर और संचालन जुनैद सैफी ने किया। इस मौके पर नगर की मस्जिदों, गलियों और प्रमुख मार्गों को सजावट कमेटियों की ओर से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम के संयोजक सैयद ताहिर ने सभी के प्रति आभार ज...