नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- भादो मास की अष्टमी तिथि में के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार तिथि को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं है। आको बता दें कि अष्टमी तिथि का आरंभ तीन सितंबर को देर रात 1:33 बजे से लग गई है और चार सितंबर को रात 12:13 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि में अष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। देश के कई बड़े मंदिरों में इसी दिन पूजा की जा रही है। इस साल पूजा का मुहूर्त :रात्रि 11:26 बजे से रात्रि 12:11 बजे तक रहेगा, इस तरह आपको पूजा के लिए 46 मिनट का समय मिलेगा।इस साल कौन से शुभ योग बन रहे हैं? उत्थान ज्योतिष एवं आध्यात्म संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली की मानें तो इस साल जन्माष्टमी जयंती योग में मन रही है। आपको बता दें कि जन्माष्टमी का शुभ संयोग तब बनता है जब भादो मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि हो, र...