नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- जन्माष्टमी के दिन घरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहीं बाल गोपाल के लिए पालना सजता है तो कहीं रात के भोग की तैयारी होती है। व्रत रखने वाले भक्त दिनभर फलाहार या निर्जल रहकर रात का इंतजार करते हैं। वजह है कृष्ण जन्म का वह समय, जब आधी रात को मंदिरों में घंटियां बजती हैं और बाल गोपाल का जन्म कराया जाता है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। पूजा के लिए रात का निशीथ काल सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर के पंचांग के अनुसार निशीथ काल करीब रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा। हालांकि अपने शहर में पूजा का सही समय स्थानीय पंचांग से देखना बेहतर रहेगा।जन्माष्टमी पर पूजा का सही समय कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा दिन में नहीं, बल्कि रात में करने की परंपरा है। भगवान कृष्ण का जन्म मध्यर...