नई दिल्ली, फरवरी 9 -- फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। यह पर्व माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में जाना जाता है। माता सीता को जानकी कहा जाता है, क्योंकि वे राजा जनक की पुत्री थीं। इस दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा करने से वैवाहिक सुख, संतान प्राप्ति और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 2026 में जानकी जयंती 9 फरवरी, दिन - सोमवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।जानकी जयंती 2026 की सही तिथि और समय पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 फरवरी 2026 को सुबह 5:01 बजे शुरू होगी और 10 फरवरी को सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर जानकी जयंती 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से विशेष फल मिलता है।जानकी जयंती का धार्मिक महत्व जानकी जयंती क...