नई दिल्ली, जुलाई 23 -- साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में थलापति विजय को पर्दे पर देखकर कुछ फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं, तो वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को अपने चहेते हीरो की ये आखिरी फिल्म कैसी लगी।'जन नायकन' के ये दो सीन देख इमोशनल हुए विजय के फैंस 'जन नायकन' को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म के क्रेडिट सीन्स में विजय थलापति के नाम के आगे 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री' लिखा देखकर कई फैंस काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा, कुछ फैंस विजय के डांस का वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि शायद ये आखिरी बार है जब वे अपने पसंदीदा स्टार को बड़े पर्दे पर यूं थिरकते हुए देख रहे हैं। यह भी पढ़ें- विजय थलापति क...