नई दिल्ली, जुलाई 24 -- विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने कमाई के ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिसने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को मात दे दिया है। आइए आपको बताते हैं कि 'जन नायकन' ने किन फिल्मों को पछाड़ा है।'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म ने भारत और ओवरसीज दोनों जगह रिकॉर्डतोड़ बिजनेस किया है। 13,067 शोज के जरिए फिल्म ने पहले दिन भारत में 42.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। विदेशों में भी फिल्म का जादू चला और वहां से इसने कुल 30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह, भारत और विदेश की कमाई मिलाकर 'जन नायकन' का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 80.28 करोड़ पहुंच गया है। Video: 'जन नायकन' देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन; थिएटर्स में फैंस के निकले आंसू, लोगों ने किया डांसइन ब...