जमुई, जुलाई 9 -- Jamui News: जमुई, एक प्रतिनिधि जमुई जिले के 70 गांव में सड़क नहीं है। वहीं दर्जनों गांव में बिजली नहीं है। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली और सड़क के लिए ग्रामीण जिले के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं लेकिन जमुई के नेता व प्रशासन इस समस्या के समाधान करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। सड़क व बिजली नहीं रहने के कारण इस गांव में शादी करना लोग नहीं चाहते हैं। जमुई जिले के बरहट प्रखंड के 12 गांव, अलीगंज प्रखंड के 7 गांव, खैरा प्रखंड में 29 गांव, लक्ष्मीपुर प्रखंड में 20 गांव, सिकंदरा प्रखंड में 9 गांव कुल 70 गांव में आज भी सड़क नहीं है। सड़क नहीं रहने से बरसात के दिनों में तो परेशानी होती ही हैं वहीं बीमार लोगों को ले जाने में आज भी खटिया का सहारा लेना पड़ता है। हम बात करते हैं की नीतीश कुमार...