जमुई, जुलाई 25 -- Jamui News: चंद्रमंडीह । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित​ अंचल कार्यालय चकाई के समक्ष शुक्रवार को भाकपा माले प्रखंड कमिटी द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन बोंगी पंचायत के पथरिया, बघरैया, सिमराढाब, अमताहा और खूँटीटांड सहित आधा दर्जन गांवों की 498 एकड़ जमीन पर फर्जी कागजातों के आधार पर की गई अवैध जमाबंदी के खिलाफ किया गया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन संयुक्त रूप से संजय राय व राहुल कुमार यादव ने किया।​सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव कॉमरेड शंभूशरण सिंह और राज्य कमिटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने अंचल प्रशासन व भू-माफियाओं के गठजोड़ पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि सीलिंग एक्ट का खुला उल्लंघन कर फर्जी दस्तावेजों से माफियाओं के नाम सैकड़ों एकड़ जमीन की अवै...