जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता झाझा रेलवे क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से उपेक्षित पड़े रेलवे तालाब के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से रेलवे तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास का काम धरातल पर शुरू हो गया। करीब 22.7 एकड़ में फैले तीन तालाबों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। प्रथम चरण में तालाबों की साफ-सफाई और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा। इसके बाद योजना के अनुसार तालाब और उसके आसपास विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी。

पार्क से लेकर कैफेटेरिया तक की योजना योजना के तहत तालाबों की वैज्ञानिक तरीके से सफाई के साथ मत्स्य पालन एवं मत्स्य बीज उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ लोगों के बैठने के लिए बेंच, प्रकाश...