Jamui News: हाइवा की टक्कर से घायल मुकेश की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में भातुरायडीह गांव के पास सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान देवघर एम्स अस्पताल में मौत हो गई। मृतक मुकेश यादव भातुरायडीह गांव का निवासी था।घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुकेश यादव सोमवार की शाम घर से किसी काम को लेकर बेसकीटांड़ बाजार गया था। वहां से काम निपटाकर सायकिल से वापस अपने घर भातुरायडीह लौट रहा था। इसी क्त्रम में भातुरायडीह के समीप देवघर की ओर से आ रही अनियंत्रित हाइवा उसे अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मारते हुए निकल गई। इस दुर्घटना में उसका पैर गंभीर रूप से जख्मी होने के साथ ही माथे में गंभीर चोट लगी थी। हादसे के बाद परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.