जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: बरहट, निज संवाददाता सावन की तीसरी सोमवारी को पतनेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव , बम बम भोले की जय घोष से गूंजने लगा। हजारों की संख्या में भक्त किउल नदी में स्नान कर बाबा भोले एवं मांं पार्वती पर जलाभिषेक किया। इस दौरान सुल्तानगंज जाने वाले बोल बम भी पत्नेश्वर नाथ मंदिर में बाबा भोले की पूजा अर्चना किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय था।सावन माह को लेकर किउल नदी के तट पर फुल बेलपत्र एवं पूजा सामग्री की दुकानें सजी थी। भक्त नदी से स्नान कर पूजा सामग्री ले बोलबंम काजयकारा लगाते मंदिर की सीढि़यां चढ़ पूजा अर्चना करते देखे गए।यह सिलसिला अहले सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। पूजा कमेटी के सदस्य भी श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से मुस्तैद थ...