Jamui News: हथिया पुल के गड्ढों से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने सहयोग पोर्टल पर की शिकायत
जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता एनएच-333ए के झाझा-सोनो मुख्य मार्ग स्थित हथिया पुल की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। पुल पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों की मरम्मत की मांग पहले भी ग्रामीणों ने की थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने अब सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पुल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीण सुमन सिंह, अभिनव सिंह, अनुराग कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि पुल पर बने गड्ढों के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसे में दोपहिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.