Jamui News: सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,रेफर
जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा थाना के खैरन गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना सामने आई है। घायल की स्थिति नाजुक बताई गई। घटना मंगलवार की देर रात की है। जानकारीनुसार,घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की नजर घायल अवस्था मे कराहते युवक पर जब गई तो लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज हेतु झाझा स्थित सीएचसी पहुंचाया था। घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। बेहोशी की हालत में पड़े उक्त घायल का इलाज डॉ. निरंजन कुमार ने किया। किंतु, प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज को सदर अस्पताल, जमुई रेफर कर दिया था। घायल की पहचान झाझा थाना के अम्बा गांववासी सौरभ कुमार के रूप में हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.