जमुई, अक्टूबर 26 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास सोमवार को सामने से आ रही एक बाइक द्वारा चकमा देने पर दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति- पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान पति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतका की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहरा गांव निवासी कृष्णा मंडल की पत्नी मीना देवी 46 साल के रूप में हुई है, जबकि घायल पति कृष्णा मंडल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस द्वारा कागजी प्र्त्रिरया पूरी कर मृतका महिला के शव को पोस्टमार्टम ...