जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर सतगामा के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क क्त्रॉस कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सड़क क्त्रॉस कर रहा युवक और बाइक सवार दो युवक कुल तीन लोग घायल हो गए। घायल एक युवक को सहयोगियों के द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जबकि घायल बाइक सवार दो युवकों को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में इलाजरत बाइक सवार युवकों की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी राजीव कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जबकि निजी क्लीनिक में इलाजरत युवक की पहचान शेखपुरा जिले के राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दाबिल गांव में रह रहे हैं। बताया जाता है कि राजेश स...