जमुई, अक्टूबर 2 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता शुक्रवार को प्रखंड के धोबघट खेल मैदान में मां काली फुटबॉल क्लब धोबघट के तत्वावधान में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से स्व. मदन सिंह की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। टूर्नामेंट के सफल संचालन एवं आयोजन की व्यवस्था के लिए ग्रामीणों की सहमति से आयोजन समिति का गठन किया गया। गठित समिति में कुणाल सिंह को अध्यक्ष, सुबोध कुमार सिंह (काजू) को सचिव, राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को उपाध्यक्ष, प्रमोद सिंह को उपसचिव तथा प्रफुल्ल सिंह (गुड्डू सिंह) को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पवन सिंह एवं पवन कुमार सिंह को संयोजक और गावस्कर सिंह राजपूत को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। आयोजन समिति के मार्गदर्शन मंडल में सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, गो...