जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता जमुई जिले की कई मेगा रेल परियोजनाओं को अर्से पूर्व से रेल मंत्रालय की स्वीकृति नसीब होने के बावजूद,कोई भी परियोजना जिले के धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो जिले की जिन महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं को रेल महकमे की स्वीकृति प्राप्त हैं,वे सरजमीं पर उतरने की बजाय सालों बाद भी शायद महकमे की फाइलों की ही शोभा बढ़ा रही प्रतीत हो रही हैं। रोचक यह कि उक्त महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल लक्ष्मीपुर-नवादा (137 कि.मी) नई रेललाइन परियोजना की बावत तो रेल मंत्रालय द्वारा करीब 621 करोड़ रूपए का फंड भी स्वीकृत कर दिए जाने की जानकारी बीते अप्रैल में खुद जमुई एवं नवादा के सांसदों,क्रमश: अरूण भारती एवं विवेक ठाकुर द्वारा दी गई थी। किंतु,इसके बावजूद उक्त परियोजना के कार्यांवयन को लेकर भ...