जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू चेथरू सिंह के प्रतिमा पर प्रधान जिला एवम सत्र न्यायधीश संदीप सिंह अपने सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।बाबू चेथरु सिंह को पहली बार 26 जनवरी 1930 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के जुर्म में व्रिटिश हुकुमत ने चार माह की कठोर सजा दी थी। बाबू चेथरु सिंह खैरा थाना के बाघाखाँड गाँव के रहने वाले थे। इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव अमित कुमार, अधिवक्ता बृजनंदन सिंह, साधना सिंह, प्रदीप सिंह समेत भारी संख्या में अधिवक्ता माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस मौके पर बाबू चेथरू सिंह के पौत्र बरिष्ट...