जमुई, अगस्त 24 -- Jamui News: बरहट, निज संवाददाता ललिता नंद मेमोरियल प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद इंटरनेशनल स्कूल, कोल्हुआ-पैंघी में रविवार को प्रथम स्थापना दिवस समारोह एवं स्व. नंद किशोर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का नेतृत्व फाउंडेशन एवं स्कूल के निदेशक ललन सिंह ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्व. सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची केकेएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कंचन कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाज के पिछड़े लोगों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना काबिले तारीफ है। संस्था के माध्यम से आज बच्चे आधुनिक शिक्षा पा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने तथा उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रू...