जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता खैरा और जमुई प्रखंड के विद्यालयों में आयोजित हुआ आयुष कैंप, बच्चों को दिया गया योग का प्रशिक्षण जमुई। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत राज्य आयुष समिति के दिशा-निर्देश एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुदसिया तलत के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के खैरा और जमुई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आयुष कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी कैंप के दौरान बच्चों और शिक्षकों को आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया ...