Jamui News: सोई अवस्था में दो सगी बहनों को सांप ने डंसा, छोटी की मौत, बड़ी गंभीर
जमुई, सितम्बर 1 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता रविवार को सोई अवस्था में सांप के डंसने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। परिजन दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए सोनो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 10 वर्षीय छोटी बहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 15 वर्षीय बड़ी बहन का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान चरकापथतर थाना क्षेत्र के ठाकुरअहरा गांव निवासी अनिल यादव की 10 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल बड़ी बहन की पहचान प्रियंका कुमारी (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बहनें पलंग पर अपनी मां और भाई के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.